भारतीय क्रिकेट मैच के इतिहास में कुछ लोग सिर्फ आंकड़ों से नहीं बल्कि अपने अनुशासन, जज्बे और जुनून से भी आमिर हो जाते है। विराट कोहली जो पश्चिमी दिल्ली की गलियों से निकल कर विश्व क्रिकेट के शिखर तक पहुंच गए हैं। इनकी कहानी किसी प्रेरणादायक फिल्म से कम नहीं है। साल 2008 में विराट कोहली पहली बार अंतराष्ट्रीय क्रिकेट के मंच पर उतरे थे। तब किसी ने भी यह नहीं सोचा था कि दिल्ली की गलियों से आया ये युवा आने वाले 17 सालों में पूरे क्रिकेट जगत को ही बदल की रख देगा। विराट कोहली द्वारा बनाए गए ये महा रिकॉर्ड इस नई जनरेशन के लिए किसी माउंट एवरेस्ट की चढ़ाई करने से कम नहीं हैं। तो चलिए जानते है कि विराट कोहली के वह कौन से 10 महारेकोर्ड है जिन्हें तोड़ना नामुमकिन है।

- 1/10

वनडे क्रिकेट के इतिहास में विराट कोहली का नाम स्वर्ण अच्छरों से दर्ज किया गया है। विराट कोहली ने वनडे क्रिकेट फॉर्मेट में 54 शतक लगाकर यह मुकाम हासिल किया है। किसी और खिलाड़ी के लिए यह रिकॉर्ड बनाना नामुमकिन सा लगता है। इक वक्त था जब सचिन तेंदुलकर ने 49 शतक लगाकर सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया था और उनके उस शतक को अटूट मन जाता था। लेकिन विराट कोहली के निरंतर रन बनाने की क्षमता ने ने इस रिकॉर्ड को तोड़ डाला और उसे 54 तक पहुंचा दिया। यह उपलब्धि सिर्फ रनों की संख्या को नहीं दर्शाती बल्कि कठिन समय में भी बल्लेबाजी करने की खिलाड़ियों की मजबूत मानसिकता को दर्शाती है। और विराट कोहली मुश्किल परिस्थितियों में भी शानदार प्रदर्शन करने की क्षमता रखते है। और यही कारण है कि वह वनडे क्रिकेट के महान बल्लेबाज माने जाते है।
- 2/10

क्रिकेट के इतिहास में अक्सर देखा गया है कि बढ़ती उम्र के साथ बल्लेबाजी आम तौर पर गिर जाती है।लेकिन विराट कोहली ने इस इतिहास को ही पलट कर रख दिया है। 14,000 वनडे का रन बनाने के बावजूद भी उनकी बल्लेबाजी का औसत नहीं गिरा और वह अभी भी 58.71 है। जो दुनिया के किसी भी बेहतरीन और दिग्गज बल्लेबाज से बेहतर है। विराट कोहली ने अब तक 311 मैचों में 14,797 रन बनाए है। और विराट कोहली का इतना रन बनाना यह साबित करता है कि विराट कोहली को रन बनाने की आदत हो चुकी है। विराट कोहली की फिटनेस और उनकी बल्लेबाजी ही उन्हें इस फॉर्मेट में इक मजबूत स्तंभ बनाती है। और इस स्तंभ को गिराना विरोधी टीम के लिए इक मुश्किल चुनौती होती है।
- 3/10

टेस्ट क्रिकेट को क्रिकेट मैच का असली इंतहान कहा जाता है। और विराट कोहली ने हर बार इसमें पास हो कर खुद को साबित किया है। विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट मैच में 7 दोहरे शतक अपने नाम किए है। यह किसी भी भारतीय बल्लेबाज द्वारा बनाया गया सबसे बड़ा रिकॉर्ड है। विराट कोहली की यह उपलब्धि यह दिखाती है कि वह लंबी पारियां खेलने में कितने माहिर है और जब वह मंच पर आते है तो कोई भी टास्क उनके लिए बड़ा या नामुमकिन नहीं होता है। विराट कोहली की एकाग्रता और लंबी पारियां खेलने की क्षमता गेंद बाजे को थका देती है। इन्हीं सब कारणों ने उन्हें टेस्ट क्रिकेट का महान बल्लेबाज बनाया है।
- 4/10

IPL 2016 ka सीजन विराट कोहली के करियर का वह समय था जो किसी भी क्रिकेट प्रेमी के लिए भूलना आसान नहीं हो सकता। उस साल विराट कोहली इतने जोश के साथ खेल रहे थे कि ऐसा लग रहा था कि उनका बैट नहीं बल्कि की ज्वालामुखी फुट रहा हो। उस सीजन में उन्होंने 973 रन बना कर इक रिकॉर्ड स्थापित की दिया था जिसे तोड़ना आज भी किसी भी खिलाड़ी के लिए इक कठिन काम है। विराट कोहली की निरंतर का स्तर इतना ऊंचा था कि विरोधी टीम के खिलाड़ी भी सिर्फ उनके आउट होने की प्रार्थना करते थे।
- 5/10

इक बल्लेबाज की असली परख उसकी तकनीकी श्रेष्ठता और निरंतरता से होती है जिसे ICC टेस्ट रेटिंग द्वारा मापा जाता है। विराट कोहली ने 937 रेटिंग अंकों के साथ वह मुकाम हासिल किया है जो आज तक किसी भी भारतीय बल्लेबाज ने नहीं किया है। और यह अब तक का सर्वोच्च अंक है।यह रेटिंग यह दर्शाती है कि इक वक्त ऐसा भी था जब विराट कोहली को आउट करना किसी भी बल्लेबाज के लिए आसान नहीं था।विराट कोहली अपनी तकनीकीयों से दुनिया के सबसे बेहतरीन खिलाड़ी बन गए है।
- 6/10

2014 में हुई ऑस्ट्रेलिया सीरीज विराट कोहली के करियर में वह मोड़ थी जिसने उन्हें इक मामूली खिलाड़ी से विश्व स्तरीय खिलाड़ी बना दिया था। उन्होंने इस सीरीज में 4 शतक लगाए थे जो अब तक किसी विदेशी टेस्ट सीरीज में किसी भी भारतीय के लिए इक शानदार प्रदर्शन रहा है। अब जा की शुभमन गिल जैसे युवा खिलाड़ी ने इस प्रदर्शन का मुकाबला करने की कोशिश की है। लेकिन विराट कोहली के साहस ने यह साबित कर दिखाया था कि विदेशी जमीन पर भारत सिर्फ बचाव करके नहीं खेलेगा बल्कि मुकाबला करेगा।
- 7/10

विराट कोहली सिर्फ इक बेहतरीन बल्लेबाज ही नहीं बल्कि इक अच्छे कप्तान भी है उनकी कप्तानी के दौर में भारत ने लगातार 9 टेस्ट सीरीज जीती थी और रिकी पोंटिंग जैसे महान रिकॉर्ड की भी बराबरी की थी।यह उपलब्धि भारतीय क्रिकेट टीम के लिए इक स्वर्ण युग की तरह था। विराट कोहली ने खिलाड़ियों के अंदर बेहतरीन प्रदर्शन करने का सहस पैदा किया और यही उनके नेतृत्व कौशल का सबसे बाद उदाहरण है।
- 8/10

विराट कोहली ने सिर्फ 205 पारियों में हो 10000 वनडे रन बना लिए थे। विश्व क्रिकेट में आज तक इस गति से किसी ने भी रन नहीं बनाए है। विराट कोहली की रन बनाने की तीव्र गति यह दर्शाती है कि वह अपने करियर के शुरुआत से ही किस गति से रन बनाते थे। इतनी कम पारियों में इतना बड़ा रन बना पाना कोई महान बल्लेबाज ही की सकता है और विराट कोहली ने यह की दिखाया है।
- 9/10

विराट कोहली ने अपने नाम एक और बड़ा रिकॉर्ड किया है। जो विदेशों में सबसे सफल भारतीय कप्तान होने का है। उनके कप्तानी के दौर में भारत ने ऑस्ट्रेलिया, श्रीलंका और वेस्टइंडीज जैसी टीमों को उनके ही भूमि में मात दे दी थी। ‘विदेशी धरती पर भारतीय टीम कमजोर होती है’ विराट कोहली ने इस मानसिकता को पूरी तरह से नष्ट कर दिया है। उन्होंने अपनी टीम को सिखाया कि कैसे आंख में आंख डालकर मुकाबला करना चाहिए और उनके दौर में भारत ने विदेशी सरजमीं पर जीत का एक ऐसा सिलसिला शुरू किया था जिसने भारतीय क्रिकेट को वैश्विक मंच पर एक नई ऊँचाई और सम्मान दिलाया था।
- 10/10

आज विराट कोहली वनडे क्रिकेट में इक सक्रिय खिलाड़ी हैं और विराट कोहली के प्रशंसक हर मैच में उनके बल्ले से एक नई दास्तान सुनने के लिए उत्सुक रहते हैं। उनका सफर हमें यह सिखाता है कि अगर जुनून सच्चा हो और अनुशासन अडिग हो, तो दुनिया का कोई भी रिकॉर्ड तोड़ा जा सकता है। विराट कोहली सिर्फ एक खिलाड़ी ही नहीं, बल्कि एक युग हैं, जो आने वाली कई जनरेशन को प्रेरित करते रहेंगे।
दोस्तों जानकारी अच्छी लगी हो तो इस आर्टिकल को शेयर जरुर करे और ऐसी ही और जानकारियों के लिए बाए तरफ के बेल आइकॉन को दबाकर Thegreatadda.com को subscribe जरुर करें और हमारे Youtube Channel और Instagram Page को फॉलो करें, धन्यवाद दोस्तों।
- 2026 की सबसे बड़ी डिजास्टर मूवीज, दर्शकों ने पूरी तरह किया रिजेक्ट

- T20 क्रिकेट में नया इतिहास, Virat Kohli ने तोड़ा सबसे बड़ा रिकॉर्ड

- Awarapan 2 का इंतज़ार खत्म! रिलीज डेट का हुआ बड़ा ऐलान

- साईं सुदर्शन ने क्रिस गेल का महा रिकॉर्ड तोड़ कर रचा इतिहास

- IPL के 7 सबसे बड़े रिकॉर्ड, जिन्हें तोड़ना है नामुमकिन
