‘भूत बंगला’ ने वीकेंड पर पकड़ी रफ्तार, कमाई में आया बड़ा उछाल

2026 में जितनी भी फिल्में आई है चाहे वह हॉलीवुड की फिल्म माइकल हो या बॉलीवुड हिस्टोरिकल ड्रामा राजा शिवाजी किसी ने भी अक्षय कुमार की भूत बंगला फिल्म को पीछे नहीं छोड़ पाई है। रिलीज होते ही अक्षय कुमार की भूत बंगला ने बॉक्स ऑफिस पर बेहतरीन कमाई की है। इस फिल्म को रिलीज हुए दो हफ्ते हो चुके है और दो हफ्ते बाद भी यह घरेलू बॉक्स ऑफिस पर तो पैसे कमा ही रही है साथ ही विदेशी बाजारों में भी खूब नोट छाप रही हैं। अक्षय कुमार की फिल्म भूत बंगला 2026 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में से एक बन गई हैं। चलिए जानते है कि 17 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई फिल्म भूत बंगला ने अब तक कितने पैसे कमाए है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
‘Bhoot Bangla’ picks up pace over the weekend, sees a big jump in earnings

बॉक्स ऑफिस पर भूत बंगला का कलेक्शन

अक्षय कुमार की फिल्म भूत बंगला 17 अप्रैल को रिलीज हुई थी और इसको रिलीज हुए आज 16 दिन हो गए हैं और ये फिल्म अभी भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की रही है। शनिवार को इस फिल्म की कमाई में थोड़ी गिरावट आई थी लेकिन इस फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर तीसरे शनिवार यानी 16वें दिन भूत बंगला ने 4.35 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। भूत बंगला फिल्म को 4,435 शोज मिले थे। जबकि 15वें दिन का कारोबार 4.50 करोड़ रुपये का रहा हैं।

कुल मिलाकर भूत बंगला फिल्म का कलेक्शन घरेलू बॉक्स ऑफिस पर नेट 137 करोड़ रुपये का हो गया है और इस फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 162.73 करोड़ रुपये है।

भूत बंगला का वर्ल्डवाइड कलेक्शन

जिस तरह भूत बंगला ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर अच्छी खासी कमाई की है उसी तरह इस फिल्म ने दुनिया भर में भी अपनी कमाई का शानदार रिकॉर्ड बनाया है। भूत बंगला ने विदेशी बाजारों में 16वे दिन 1.50 करोड़ रुपये की कमाई की है। इस कमाई को मिलकर इस फिल्म का ओवरसीज कलेक्शन 55 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। भूत बंगला का पूरा वर्ल्डवाइड कलेक्शन 217.73 करोड़ रुपये के आस पास तक पहुंच गया है। जो नई फिल्म बन रही है वो भी भूत बंगला को नहीं हिला पा रही हैं। देखते है कि रविवार का भूत बंगला का कितना कलेक्शन आता है।

भूत बंगला के स्टार कास्ट

भूल भुलैया के बाद भूत बंगाल प्रियप्रदर्शन की दूसरी हॉरर कॉमेडी फिल्म हैं। इस फिल्म में अक्षय कुमार ने अहम भूमिका निभाई है और अक्षय कुमार के अलावा इस फिल्म में परेश रावल, राजपाल यादव, दिवंगत अभिनेता असरानी, तब्बू, जिशु सेनगुप्ता और वामिका गब्बी जैसे एक्टरो ने अहम भूमिका निभाई है।

दोस्तों जानकारी अच्छी लगी हो तो इस आर्टिकल को शेयर जरुर करे और ऐसी ही और जानकारियों के लिए बाए तरफ के बेल आइकॉन को दबाकर  Thegreatadda.com को subscribe जरुर करें और हमारे Youtube Channel और Instagram Page को फॉलो करें, धन्यवाद दोस्तों।

Leave a Comment

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now