LSG ने किया नजरअंदाज, नई फ्रेंचाइजी ने अर्जुन तेंदुलकर पर लुटाए करोड़ों

अर्जुन तेंदुलकर को भले ही IPL 2026 में LSG की तरफ से खेलने का मौका नहीं मिला हो लेकिन इस शनिवार को T 20 मुंबई लीग की नीलामी में उन पर करोड़ों रुपयों की बरसात की गई। तो चलिए जानते है कि किसने लुटाए है अर्जुन तेंदुलकर पर करोड़ों रुपए।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
LSG ignored, new franchise spent crores on Arjun Tendulkar

अर्जुन तेंदुलकर को ARCS अंधेरी टीम ने उनके बेस से 400%ज्यादा पैसा देकर अपनी टीम में शामिल किया है। अर्जुन तेंदुलकर का बेस प्राइज 2 लाख रुपए थे और ARCS अंधेरी टीम ने उन्हें 10 लाख रुपए देकर अपने साथ अपने टीम में जोड़ा है।

दुबे के साथ करेंगे ड्रेसिंग रूम शेयर

अर्जुन तेंदुलकर अब शिवम दुबे के साथ ड्रेसिंग रूम शेयर करेंगे। शिवम दुबे ने 2024 और 2026 में टी20 विश्व कप की जीत में अहम भूमिका निभाई थी। ARCS अंधेरी टीम ने शिवम दुबे को 20 लाख रुपये में साइन करवाया था। और इतना ही नहीं फ्रेंचाइजी ने सरफराज खान के भाई मुशीर खान को भी 11 लाख रुपये देकर अपने टीम में साइन करवाया था।

लखनऊ में किया ट्रेड

IPL 2026 से पहले LSG लखनऊ सुपर जायंट्स ने अर्जुन तेंदुलकर को MI मुंबई इंडियंस से 30 लाख रुपये में ट्रेड किया था। अर्जुन तेंदुलकर को मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (MCA) की टीम में न होने के बावजूद टूर्नामेंट में खेलने की अनुमति दी गई थी। अर्जुन तेंदुलकर 2022-23 के सीजन से घरेलू क्रिकेट में गोवा के लिए खेल रहे है। मुंबई क्रिकेट के इस पूर्व स्टार ने अपने करियर की शुरुआत MCA से की थी, लेकिन और बेहतर खेल की तलाश में अर्जुन तेंदुलकर दूसरी टीम में चले गए थे। अपने क्रिकेट के करियर में उन्होंने मुंबई के लिए सिर्फ दो टी20 मैच खेले हैं।

MCA ने अर्जुन तेंदुलकर को टूर्नामेंट में खेलने की अनुमति दी थी, क्योंकि उनका जन्म मुंबई में हुआ था, और अर्जुन तेंदुलकर ने पिछले एक साल में किसी और राज्य क्रिकेट एसोसिएशन की लीग में नहीं खेला था। BCCI के नियमों के अनुसार, किसी भी खिलाड़ी को एक साल में (IPL के अलावा) सिर्फ एक लीग में खेलने की अनुमति होती है। जून के पहले हफ्ते में मुंबई लीग की शुरुआत हो सकती है।

अर्जुन तेंदुलकर का परफोर्मेंस

अर्जुन तेंदुलकर 2023 से IPL इंडियन प्रीमियम लीग में खेल रहे है। शुरुआती तीन सीजन में अर्जुन MI मुंबई इंडियन टीम के मेंबर रहे है। IPL में अर्जुन ने अब तक 5 मैच खेले है। इसी दौरान इस ऑलराउंडर प्लेयर ने 3 विकेट चिपकाए है। अर्जुन ने 2023 के सीजन में 3 विकेट लिए थे और 13 रन बनाए थे। 

दोस्तों जानकारी अच्छी लगी हो तो इस आर्टिकल को शेयर जरुर करे और ऐसी ही और जानकारियों के लिए बाए तरफ के बेल आइकॉन को दबाकर  Thegreatadda.com को subscribe जरुर करें और हमारे Youtube Channel और Instagram Page को फॉलो करें, धन्यवाद दोस्तों।

Leave a Comment

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now